Items of Tax Invoice under GST | जीएसटी के तहत टैक्स चालान की मदें
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| DETAILS OF TAX INVOICE |
1.आपूर्तिकर्ता का नाम, पता और जीएसटीआईएन (GSTIN)
2. एक लगातार क्रमांक जो सोलह अक्षरों से अधिक न हो, एक या एक से अधिक श्रृंखलाओं(Series) में, जिसमें अक्षर(alphabets), संख्याएं(numbers) या विशेष अक्षर(special characters) हो सकते हैं, और जो वित्तीय वर्ष के लिए विशिष्ट हो(Unique for a financial year)
3. जारी करने की तिथि
4. प्राप्तकर्ता का नाम, पता और जीएसटीआईएन (GSTIN)
5. यदि प्राप्तकर्ता पंजीकृत नहीं है और कर योग्य आपूर्ति का मूल्य 50 हजार या उससे अधिक है, तो राज्य और उसका कोड सहित डिलीवरी का पता
6. वस्तुओं और सेवाओं के लिए समन्वित प्रणाली (HSN) कोड
7. वस्तुओं या सेवाओं का विवरण
8. वस्तुओं के मामले में मात्रा(quantity) और उसकी इकाई(Unit) या इकाई मात्रा कोड(Unique quantity code)
9. वस्तुओं या सेवाओं का कुल मूल्य, कर योग्य मूल्य(Taxable value),कर की दर (सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी, केंद्र शासित प्रदेश कर या उपकर)
10. कर योग्य वस्तुओं या सेवाओं पर लगाए गए कर की राशि (केंद्रीय कर, राज्य कर, एकीकृत कर, केंद्र शासित प्रदेश कर या उपकर)
11.अंतर-राज्य व्यापार या वाणिज्य(inter-state trade or commerce) के मामले में राज्य का नाम सहित आपूर्ति का स्थान
12. डिलीवरी का पता, जहां यह आपूर्ति के स्थान से भिन्न है
13. क्या कर रिवर्स चार्ज के आधार पर देय है
14. आपूर्तिकर्ता या उसके अधिकृत प्रतिनिधि (authorised representative) का हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षर आदि |
बेहतर समझ के लिए नीचे एक आदर्श जीएसटी चालान का नमूना प्रारूप (Sample Format) दिया गया है :
📢 आपकी राय: क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? कृपया अपने विचार हमें कमेंट सेक्शन में बताएं! 😊
For Consultancy services mail us at : advocateguptaabhinav@gmail.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें